फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Cash and jewelery stolen from two houses in one night

Amethi News: एक ही रात में दो घरों से नकदी और जेवरात चोरी

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from two houses in one night
बाजारशुकुल (अमेठी)। अकरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। नकदी, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी किए जाने की जानकारी लोगों को सुबह हुई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के अकरा गांव में शनिवार की रात चोर लियाकत अली के घर में छत के रास्ते दाखिल हो गए। चोरो ने घर में रखे दस हजार नकदी व लगभग एक लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात एवं गृह उपयोगी सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने सुनीता के घर को भी निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे पांच हजार रुपए नकदी, कपड़े, बर्तन, चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दोनों गृहस्वामियों ने मकान में सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। एक रात में दो घरों में चोरी की बात सार्वजनिक हुई तो ग्रामीणों एकत्र हो गए। थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव में लगातार हो रही चोरियां से ग्रामीण स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार चौहान ने बताया चोरी की सूचना मिली है। जांच पड़ताल कर अग्रिम व विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में हुई चोरी की वारदातें
- आठ अगस्त को अंदीपुर गांव में चोरों ने रामतीरथ के घर के पीछे से दाखिल होकर 40 हजार नकदी समेत लगभग तीन लाख के जेवरात पर हाथ साफ किया।
- 11 अगस्त को मनिकापुर गांव राममिलन के घर चोरों ने 1500 नगद समेत लगभग 1 लाख रुपये जेवरात चोरी कर लिया।
- 12 अगस्त को थानाक्षेत्र जलाली निवासी अरबाज सैलून हेयर कटिंग की दुकान से शटर का ताला तोड़कर दस हजार रुपए की नकदी समेत अन्य सामान इनवर्टर बैटरी उठा ले गए। इसी गांव के ही कुंवर बहादुर के किराने की दुकान का शटर तोड़कर चोर दाखिल होकर लगभग 20 हजार नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ किया। इसी रात चोरी पूरे झांऊ गांव निवासी जग्गा उर्फ राम जग के घर चोरों ने नगदी समेत लगभग एक लाख से अधिक सोने चांदी के जेवरात चोरी की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 13 अगस्त की रात पूरे झांऊ गांव निवासी राम मिलन के मकान में नकब चोरो ने घर में बक्से के अंदर रखे 31 हजार दो सौ रुपए नगदी एवं लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात पर चोरी कर फरार हो गए।




चोरों ने उड़ाया इंजन का पार्ट्स
भादर(अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी अंगनू राम के खेत के पास लगा सिंचाई के इंजन का पार्ट्स शनिवार चोरी हो गई। पीडि़त इंजन पार्टस की कीमत १५ हजार रुपये बता रहा है। पीडि़त ने घटना की तहरीर स्थानीय थाने पर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed