{"_id":"6664ce96afd76faf94009438","slug":"cash-and-household-items-burnt-to-ashes-due-to-house-fire-amethi-news-c-96-1-gon1004-120132-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर में लगी आग से नकदी व गृहस्थी जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर में लगी आग से नकदी व गृहस्थी जल कर राख
Sun, 09 Jun 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के मौलवी कला गांव में खाना बनाते वक्त घर में आग लग गई। छप्पर से आग की लपटें उठती देखकर महिलाएं घर से बाहर भागी। वहीं, घर के अंदर फंसे दो बच्चों को बाद में निकाला गया। परिजनों के अनुसार आग से पूरी गृहस्थी व 20 हजार की नकदी जल कर राख हो गई। शादी के लिए रखे गए गहने भी जल गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मौलवी कला गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आग लगी। पीड़िता अनार कली ने बताया कि घटना के दौरान वह बगल में स्थित खेत में धान नर्सरी की सिंचाई कर रही थी। घर में उनकी बेटी, बहू व बच्चे मौजूद थे। अनार कली के बेटे राहुल ने बताया कि उनकी शादी के लिए घर में तैयारी चल रही थी। शादी का सामान व गहने आग की भेंट चढ़ गए। कपड़े आदि सब जल गए। लेखपाल शिवओम ने बताया कि घटना की जांच की गई है।