फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   case will be filed in pressurising voters

मतदाताओं पर दबाव डालने वालों पर दर्ज होगा केस

Sat, 03 Apr 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
case will be filed in pressurising voters
शाहगढ़ (अमेठी)। निष्पक्ष रूप से जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने की कोशिश में जुटे डीएम, एसपी व अन्य अफसरों ने शनिवार को भी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र वाले गांवों में चौपाल लगाई।
विज्ञापन

चौपाल में अफसरों ने मतदान प्रभावित करने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। अफसरों ने लोगों ने बिना प्रलोभन व भयभीत हुए मतदान करने तो अपमिश्रित शराब वितरण करने तथा मतदान प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा के बीच निष्पक्ष व बिना प्रलोभन मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आयोग के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह शनिवार को जलामा, उलरा व शाहगढ़ तो एसडीएम, तहसीलदार, सीओ व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में चौपाल लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल के दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद मूलभूत सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। चौपाल के दौरान अफसरों ने मतदाताओं से बिना किसी प्रलोभन व दबाव के निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
इस दौरान गांव में गुंडा, हिस्ट्रीशीटर व मतदान प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर पाबंद करने तथा जिला बदर अपराधियों को जिले के बाहर निवास करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अफसरों ने प्रत्याशियों को मतदाताओं को प्रभावित नहीं करने का निर्देश देते हुए अपमिश्रित शराब का वितरण करने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी।

अफसरों ने निर्वाचन के दौरान शत-प्रतिशत शस्त्र जमा करने के साथ ही चुनाव प्रचार-प्रसार, आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सार्वजनिक संपत्ति पर पोस्टर, बैनर नहीं लगाने तथा निजी इमारतों पर भवन स्वामी की अनुमति लेने के उपरांत ही पोस्टर लगाने की बात कहते हुए बिना अनुमति वॉल पेटिंग व पोस्टर लगाने पर केस दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed