फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered for posting wrong post on Facebook

Amethi News: फेसबुक पर गलत पोस्ट डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Sun, 05 May 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered for posting wrong post on Facebook
जगदीशपुर (अमेठी)। फेसबुक एकाउंट पर एक युवक को गलत पोस्ट डालना भारी पड़ गया। जगदीशपुर विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निहालगढ़ निवासी अमित सोनी का आरोप लगाया है कि तीन मई को जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावकों के रूप में दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। क्षेत्र के पूरे शोहरत निवासी अंकेश कनौजिया ने सोशल मीडिया के फेसबुक एकाउंट पर नामांकन पत्र को गलत तरीके से पोस्ट कर जनता को भड़काए जाने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने अपने फेसबुक एकाउंट के पोस्ट में लिखा गया है कि विधायक ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी से नाराज होकर अमेठी लोकसभा से नामांकन किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अंकेश कनौजिया द्वारा जो फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया है वह उसे उसके बड़े भाई निकेश कनौजिया द्वारा दिया गया है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि द्वारा दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। मुकदमा आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत कर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed