फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case registered against two people including former Congress MLC for murderous attack

Amethi News: कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सहित दो लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

Tue, 14 May 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two people including former Congress MLC for murderous attack
अमेठी सिटी। कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित दो लोगों के खिलाफ रविवार की रात जानलेवा हमले सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पूर्व एमएलसी पर मुकदमा दर्ज होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए हैं। मामले में सत्ता पक्ष पर कांग्रेसियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दरअसल भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के थौरी गांव निवासी सुनील कुमार ने एक केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि रविवार की शाम चौराहे पर चाय पी रहा था। तभी कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पहुंचे और उन्होंने लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। उनके साथ मौजूद मुसाफिरखाना क्षेत्र के शादीपुर निवासी एक स्कूल के प्रधानाध्यापक भरत कुमार सिंह ने उसके गले पर पैर रखकर दबाते हुए जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

जब बचाने दौड़े गांव के ही अभिषेक मौर्य आदि पर हमला कर दिया। अभिषेक की पिटाई कर दी। उसके बाद भाग निकले। इस मामले में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं को डराने के लिए दर्ज कराया जा रहा फर्जी मुकदमा : आलोक
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता की। कहा कि जब से अमेठी में टिकट एनाउंस हुआ है, तब से भाजपा बौखलाहट में हैं। जो मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़ा है, उसे डराने का काम पिछले पांच साल से किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता व एमएलसी दीपक सिंह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस कार्यालय पर गाड़ियां तोड़ी गईं। ये सब डराने के लिए किया जा रहा है। इसका विरोध करते हैं। कहा कि जैसे-जैसे चुनाव बढ़ रहा है। दो लोग बौखलाहट में हैं। पहले तो देश के प्रधानमंत्री बौखलाहट में हैं और दूसरे यहां की सांसद बौखलाई हुई हैं। सांसद स्मृति ईरानी ने तमाम संस्थाओं को बंद करने का काम किया है।
सवाल उठाते हुए प्रवक्ता ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से आपने क्या-क्या काम किया। अमेठी के लोगों के लिए आपने क्या-क्या काम किया, इसका जवाब भी दीजिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed