फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case on 14 including independent candidate and her husband

Amethi News: निर्दलीय प्रत्याशी व उनके पति सहित 14 पर केस

Sun, 14 May 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Case on 14 including independent candidate and her husband
अमेठी। नगर पंचायत अमेठी की निर्दलीय प्रत्याशी व उनके पति सहित 14 नामजद व कई अज्ञात लोगों पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन व अफवाह फैलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई मतदान के दिन बैलेट बॉक्स बदलने को लेकर किए प्रदर्शन को लेकर की है।अमेठी नगर पंचायत में शुक्रवार को हुए मतदान के लिए 12 वार्डों में कुल 12 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार की देरशाम जब बैलेट बॉक्स जमा हो रहे थे तो निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी के पति महेश सोनी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने यह कहते हुए प्रदर्शन किया था कि कटरा राजा हिम्मत सिंह की मतपेटिका गायब कर दी गई है।
विज्ञापन

इस आरोप को लेकर भीड़ ने घंटों प्रदर्शन किया था। महेश सोनी के नेतृत्व में भीड़ द्वारा किए प्रदर्शन के बाद शुक्रवार की देरशाम कोतवाली में तैनात दरोगा की तहरीर पर अमेठी शहर के रायपुर फुलवारी की रहने वाली निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी, लक्ष्मी के पति महेश सोनी, महेश के भाई विष्णु व छोटू के खिलाफ धारा 143/147/188/171 जी/505 (1)(सी) के तहत नामजद केस दर्ज किया गया है। नामजद किए गए अन्य लोगों में कमल अग्रहरि, कमल सरोज, संदीप कसौधन, चित्रांश जायसवाल, विकास गुप्ता, दीपक अग्रहरि, दिव्यांशु अग्रहरि, पवन सरोज, शोभित यादव व सूरज अग्रहरि शामिल हैं। दर्ज मुकदमे में कई अज्ञात को भी शामिल किया गया है।सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने आदर्श आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन करने के साथ अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सभी के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed