फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Case on 12 including state president of Congress

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 12 पर केस

Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case on 12 including state president of Congress
अमेठी। अनुसूचित जाति की पीड़ित किशोरी को न्याय दिलाने के नाम पर गुरुवार को शहर में एकत्र होने, रोड पर धरना प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पार्टी के 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। कोतवाल ने गुरुवार देर रात अपनी ही तहरीर पर प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष समेत 12 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव गोवर्धनपुर निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो गत सोमवार को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस ने किशोरी के पिता को थाने बुलाकर उसकी तहरीर पर पूर्व में जिला बदर रहे सूरज सोनी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को ही एक आरोपी राहुल सोनी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले को लेकर ट्वीट किया तो कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सत्ता पक्ष और प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार को ही एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने शुभम गुप्ता और सूरज सोनी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रामलीला मैदान में एकत्र हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के गांधी चौक पहुंचे और सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेसियों को गांधी चौक पर किसी तरह रोका। प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। जहां देर शाम सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।

गुरुवार देर रात कोतवाल विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, मो. नईम, सदाशिव यादव, देवेंद्र शुक्ल, सुनीता सिंह, अशोक कुमार मिश्र, अवनीश मिश्र सेनानी, ओम प्रकाश द्विवेदी, विजय पासी, बृजेंद्र सिंह उर्फ लोहा तथा अभिषेक सिंह उर्फ शुभम समेत कुछ अज्ञात के विरुद्ध धारा 188, 269, 270, 341 आईपीसी व महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed