फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   car collided with truck on Purvanchal Expressway In Amethi young man died while driver was injured

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार, इकलौते बेटे की मौत... चालक घायल, घर में मची चीख पुकार

Sun, 13 Apr 2025 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 03:40 PM IST
सार

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय एक कार, ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
car collided with truck on Purvanchal Expressway In Amethi young man died while driver was injured
पवन उपाध्याय की फाइल फोटो, ट्रक से टकराई कार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डिजायर कार ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक कार बुक करके लखनऊ से घर लौट रहा था।  

विज्ञापन


हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आशीषपुर गांव के समीप हुआ। इसमें आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र के मुखलिसपुर निवासी पवन उपाध्याय (30) की मौत हुई है। वहीं बाराबंकी के असंद्रा क्षेत्र के दिनौली ठकुरन निवासी चालक अजय सिंह (35) घायल है। बताया गया कि पवन जेआरएफ परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता अजय उपाध्याय आजमगढ़ दीवानी में अधिवक्ता हैं। 

विज्ञापन

कोचिंग के सिलसिले में लखनऊ गया था

पिता ने बताया कि बेटा पवन शुक्रवार को कोचिंग के सिलसिले में लखनऊ गया था। शनिवार देर रात वह कार बुक करके घर लौट रहा था। लकनऊ से निकलने के बाद उसने फोन कर जानकारी दी थी। कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी का कॉल आया। उसने सूचना दी कि कार हादसे का शिकार हो गई है। बताया कि हादसा एक्सप्रेसवे के किमी 62.900 आशीषपुर के पास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: रफ्तार से आई मौत... मासूम समेत परिवार के पांच लोगों की टूट गई सांसें; खाटूश्याम के दर्शन को जा रहे थे


थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

पवन उपाध्याय की असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी रागिनी, मां ऊषा देवी और पिता अजय उपाध्याय का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन की दो वर्षीया बेटी आविसी अब पिता की छाया से वंचित हो गई है। परिवार का इकलौता चिराग बुझने से गांव में भी शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed