फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Candidate caught copying by using electronic device in tet examintaion

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर नकल करते पकड़ा गया परीक्षार्थी

Sun, 23 Jan 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Candidate caught copying by using electronic device in tet examintaion
19 : अमेठी : गिरिजा शंकर पाठक। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/अमेठी। जिले में रविवार को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के सहारे नकल करते पकड़ा गया। शिव प्रताप इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या आठ में परीक्षार्थी के नकल करते पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने परीक्षार्थी को हिरासत में लेते हुए परीक्षा समाप्ति तक केंद्र में अपने साथ रखा। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिरक्षा में सीएचसी ले जाकर डिवाइस निकलवाने के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में रविवार को 13 केंद्रों पर आयोजित हुई। पहली पाली में 7006 अभ्यर्थी तो दूसरी पाली में 4606 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की तमाम कोशिश व गेट पर सघन तलाशी के बावजूद जिले में सक्रिय नकल माफिया पहली बार सेंधमारी करने में सफल रहा। सक्रिय नकल माफिया के सहयोग से टीईटी में पहली पाली की परीक्षा के दौरान अमेठी कस्बा स्थित शिव प्रताप इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या में आठ में संग्रामपुर थाने के बड़गांव निवासी गिरिजा शंकर पाठक परीक्षा देने पहुंच गया।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद गिरिजा शंकर को बुदबुदाते देख कक्ष निरीक्षक आलोक गुप्ता व मनोज कुमार सिंह को संदेह हुआ। संदेह होने पर कक्ष निरीक्षकों ने मामले की सूचना केंद्र व्यवस्थापक नवल किशोर सिंह को दी। सूचना के बाद सक्रिय आंतरित उड़ाका दल में शामिल दिग्विजय नाथ सिंह, राकेश त्रिपाठी व डॉ. पूर्णिमा सिंह ने परीक्षार्थी गिरिजा शंकर पाठक की तलाशी ली तो जेब में एक एयरटेल कंपनी का सिम, काले रंग की ब्लूटूथ डिवाइस व कान में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी मिली। इलेक्ट्रानिक डिवाइस देख केंद्र पर हड़कंप मचा गया। सूचना पर केंद्र पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने फोर्स के साथ गिरिजा शंकर को हिरासत में लेते हुए परीक्षा समाप्ति तक केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान मामले को गुप्त रखने के बाद परीक्षा समाप्त होने पर गिरिजा शंकर पाठक को फोर्स की अभिरक्षा में लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां कान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निकलवाने के साथ अफसरों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूूचना पर अफसरों के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जेब में एक एयरटेल कंपनी का सिम, काले रंग की ब्लूटूथ डिवाइस व कान से निकली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद करते हुए केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ अर्पित कपूर ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। कहा कि जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
तलाशी अभियान की उड़ी धज्जियां
शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रवेश के पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी द्वार पर ली जाती है। गेट पर तलाशी के दौरान किसी को परीक्षार्थी के पास मौजूद सिम व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस क्यों नहीं मिली यह भी बड़ा सवाल है। केंद्र पर पहुंचने के साथ परीक्षा में शामिल होने तक की किसी को जानकारी नहीं हुई। 20 मिनट बाद गिरिजा शंकर पाठक को तब पकड़ा गया जब वह 13 प्रश्नों के उत्तर हल कर चुका था।
कई लोगों के शामिल होने का संदेह
शिव प्रताप इंटर कॉलेज में पकड़े गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से शिक्षक पात्रता परीक्षा में नकल करने के मामले में कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। स्कूल सूत्रों के अनुसार स्कूल परिसर में पूछताछ के दौरान परीक्षार्थी गिरजा पाठक ने कई लोगों के नाम पुलिस व अफसरों को बताए हैं। हालांकि अधिकारी गिरिजा पाठक के द्वारा बताए गए नाम को सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है। प्रथम जांच में गिरिजा पाठक के पास मिला सिम भी दूसरे के नाम का बताया जा रहा है।
1108 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान जिले में 13 केंद्रों पर पहली पाली में 7006 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पहली पाली की परीक्षा में 6333 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 673 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में नौ केंद्रों पर 4606 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था बनाई गई थी। दूसरी पाली में 4171 परीक्षार्थी शामिल हुए तो 435 अभ्यर्थियों ने किनारा कर लिया।
हाईटेक विधि से निगरानी का दावा
शिक्षक पात्रता परीक्षा की निगरानी शहर के जीजीआईसी स्थित कंट्रोल रूम में इंटरनेट से स्कूलों के डीबीआर जोड़ कर स्क्रीन पर अफसर व कर्मी करते रहे तो गठित सचल दल में शामिल डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक व एएओ आशुतोष मिश्र लगातार भ्रमणशील रहकर केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा की निगरानी करने में जुटे रहे। केंद्रों पर नामित सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व दो-दो पर्यवेक्षक भी परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद रहे।

एक और को भी पुलिस ने पकड़ा
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी गिरजा पाठक ने अपने गांव के विनोद प्रकाश का भी नाम लिया। पुलिस विनोद कुमार को भी हिरासत में ले चुकी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सीडीआर भी निकाला जा रहा है।

17 : अमेठी : नकल करते पकड़े गए गिरिजा शंकर पाठक के कान से डिवाइस निकालते डॉक्टर। -संवाद

17 : अमेठी : नकल करते पकड़े गए गिरिजा शंकर पाठक के कान से डिवाइस निकालते डॉक्टर। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed