फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Calls on BDO and Panchayat Secretary for negligence

लापरवाही पर बीडीओ व पंचायत सचिव से जवाब-तलब

Sun, 27 Sep 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Calls on BDO and Panchayat Secretary for negligence
अमेठी। सीडीओ ने अमेठी ब्लॉक के बरियापुर गांव में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान समय से कार्य पूरा नहीं होने तथा मानक से कम श्रमिकों के कार्य करने से नाराज सीडीओ ने बीडीओ व पंचायत सचिव से जवाब तलब करते हुए समय से कार्य पूरा कराने तथा मनरेगा के तहत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित कर रोजगार देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत लोगों को रोजगार देने तथा विकास कार्य की हकीकत परखने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर स्थलीय सत्यापन करने में जुटीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम सीडीओ ने अमेठी ब्लॉक के बरियापुर गांव में प्रस्तावित विशेषरगंज पिच रोड से रामगणेश शुक्ल के घर तक इंटरलॉकिंग पटरी भराई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान समय बीतने के बावजूद पटरी भराई का कार्य पूरा नहीं होने तथा मौके पर सिर्फ चार श्रमिक कार्य करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से काम पूरा नहीं होने तथा कम श्रमिकों को रोजगार देने पर सीडीओ का पारा चढ़ गया। सीडीओ ने बीडीओ व पंचायत सचिव से जवाब तलब करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं करने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने बीडीओ को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 15-16 श्रमिकों को प्रतिदिन कार्य देने के साथ मनरेगा योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित कर लोगों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने मानव दिवस सृजन व विकास कार्यों में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed