फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   By-elections will be held for six BDC and 46 Panch member posts.

Amethi News: छह बीडीसी और 46 पंच सदस्य पदों के लिए होंगे उपचुनाव

Thu, 18 Jul 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
By-elections will be held for six BDC and 46 Panch member posts.
अमेठी सिटी। जिले में रिक्त हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए छह अगस्त को उपचुनाव होंगे। इसकी अधिसूचना बुधवार को डीएम ने जारी कर दी। इसके बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिक्त पदों के लिए 22 जुलाई को नामांकन होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को उपजिला निर्वाचन अधिकारी डीएम निशा अनंत ने बताया कि विभिन्न कारणों से ग्राम पंचायत सदस्य के 46 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह पद रिक्त थे। जिनके लिए उपचुनाव होंगे। संभावित उम्मीदवार 22 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इनकी जांच 23 जुलाई को होगी। 24 जुलाई को नाम वापसी हो सकेगी। 24 जुलाई को ही उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार, फिर छह अगस्त को संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान के बाद आठ अगस्त को मतगणना होगी। रिक्त बीडीसी व सदस्यों के नामांकन पत्रों की खरीदारी व नामांकन संबंधी सभी कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होंगे। सार्वजनिक अवकाश पड़ने पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी के ये पद हैं रिक्त
डीएम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीडीसी प्रादेशिक क्रमांक पांच जामो ब्लॉक के सूखी बाजगढ़ के वार्ड संख्या एक से छह, बीडीसी प्रादेशिक क्रमांक 79 अंगरावा के वार्ड संख्या एक से 11 तो शाहपुर रेशी के एक से सात वार्ड तथा बीडीसी प्रादेशिक क्रमांक 45 वर्रा वार्ड संख्या एक से 13 के लिए उपचुनाव होगा। इसी तरह तिलोई के बीडीसी प्रादेशिक क्रमांक 54 आशापुर रुरु वार्ड संख्या एक से नौ, सिंहपुर के बीडीसी प्रादेशिक क्रमांक 30 गोयन एक से 11 व पेडरिया छह से 11 तथा बहादुरपुर बीडीसी प्रादेशिक क्रमांक सात मुबारकपुर मुखतियां वार्ड संख्या एक से 12 पद के लिए उपचुनाव होगा। इसी तरह 13 ब्लॉक ग्राम पंचायत के रिक्त 46 पंचायत सदस्य पद पर भी उपचुनाव होंगे।


ब्लॉक में चस्पा हुई रिक्त पद व आरक्षण की सूचना
डीएम ने बताया कि उपचुनाव के लिए रिक्त पदों की सूचना के साथ आरक्षण से जुड़ी जानकारी ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा की गई है। चुनाव लड़ने वाले रिक्त पद व आरक्षण की जानकारी चुनाव कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। सभी बीडीओ को नामांकन सहित निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed