{"_id":"60e1d9be8ebc3ec20967c3de","slug":"businessman-welcomed-newly-elected-district-panchayat-head-amethi-news-lko5854466179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि का शनिवार रात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एक समारोह में स्वागत किया गया। शहर स्थित अपनी मसाला फैक्टरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजेश ने अपनी जीत जनता को समर्पित करते हुएजिले के सम्यक विकास का वादा दोहराया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि काम करने वाले व्यक्ति को मौका मिले। अन्य पार्टियां तो प्राइवेट लिमिटेड हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के लिए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार सदैव तत्पर है।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि जिला पंचायत की तरफ से व्यापारियों व उद्यमियों को कोई समस्या नहीं होने पाएगी। उनकी हर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला नेतृत्व व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुझ पर जो भरोसा किया है उस पर सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर हरिकेश श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ल, सियाराम गुप्ता, राकेश, जय भारत आदि मौजूद रहे।