फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Buses do not come to Jagdishpur bus stop

जगदीशपुर बस स्टॉप पर नही आतीं रोडवेज बसें

Sun, 13 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Buses do not come to Jagdishpur bus stop
जगदीशपुर। लखनऊ वाराणसी फोर लेन हाइवे शहर से बाहर होने का खामियाजा रोडवेज यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रोडवेज बसों के चालक वाहन को कस्बे में स्थित बस स्टॉप पर लाने के बजाए जबरन हाइवे पर ही उतार देते हैं। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए अरसा पूर्व कस्बे में बस स्टॉप बनाया गया था। लंबे समय तक यह बस स्टॉप गुलजार रहता था। बस स्टॉप बनने से यात्रियों को सुविधा मिल रही थी तो आस पास दुकान करने वालों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष लाभ मिलता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व निर्मित लखनऊ वाराणसी हाइवे कस्बे के बाहर से बन जाने के बाद रोडवेज बसों के चालक बस को स्टॉप तक लाने के बजाए सीधे हाईवे से गुजर रही हैं। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ व बलिया को जाने वाली रोडवेज बसें बाहर से ही निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो यात्री इसके बारे में जानते हैं वे तो हाइवे पर पहुंचकर बस में सवार हो जाते हैं लेकिन जो नहीं जानते वे बस स्टॉप पर बसों का इंतजार ही करते रह जाते हैं। बसों के बस स्टॉप पर नहीं आने से जगदीशपुर मुसाफिरखाना के बीच पश्चिमी छोर के साथ साथ शुकुल बाजार और अयोध्या रोड पर पड़ने वाले लगभग दो सौ से अधिक गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
यात्रियों के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत बसें हाइवे से ही निकल जाती हैं। इतना ही नहीं रोडवेज बसों के चालक व परिचालक यात्रियों को हाइवे पर जाफरगंज, मंगरौरा, मलांवा, तेतारपुर, हारीमऊ, रनकापुर व मिश्रौली में बने किसी भी बाईपास पर उतार देते हैं।
ऐसे में लोगों को करीब तीन किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। हाइवे पर यात्रियों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था है न ही कस्बे तक आने जाने के लिए कोई साधन। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी है।
नगर पंचायत के साथ तहसील, ब्लॉक, तथा मुंसिफ कोर्ट होने के बावजूद परिवहन निगम की बसे मुसाफिरखाना कस्बे से गुजरने के बजाए हाईवे से गुजर रही है। ऐसे में लोगों जगदीशपुर, बाजार शुकुल समेत अन्य क्षेत्र से आने वाले लोगों को एक किलोमीटर दूर धरौली के पास चालक परिचालक उतार रहे है।
हाईवे से बस मिलने व उतराने से महिला व निशक्त यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। सिमरन जीत सिंह, सतनाम सिंह, विजय कुमार यादव व प्रदीप सिंह ने परिवहन विभाग से कस्बे से बसों को गुजारने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अमेठी के एआरएम राकेश मोहन पांडेय ने बताया की अमेठी डिपो की सभी बसें जगदीशपुर बस स्टॉप व मुसाफिरखाना कस्बे से होकर ही जाती हैं। यदि कोई बस चालक सीधे हाइवे से बस लेकर जा रहा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed