फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bus overturned after colliding with divider, 25 injured

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 25 घायल

Fri, 26 Feb 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
bus overturned after colliding with divider, 25 injured
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराई और फिर पलट गई। दुर्घटना में बस पर सवार 25 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर मार्ग को खाली कराया।
विज्ञापन

आजमगढ़ से 45 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही निजी कंपनी की डबल डेकर बस गुरुवार रात जगदीशपुर के मिश्रौली गांव के पास अनियंत्रित हो गई। बस पलटने के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल 25 लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाते हुए अन्य को रोडवेज की दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 23 यात्रियों को घर जाने की अनुमति देते हुए गंभीर रुप से घायल पूरनमासी व गजाला को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने 23 यात्रियों को भी परिवहन निगम की बस से गंतव्य की ओर रवाना कराया। यात्रियों को रवाना कराने के बाद पुलिस ने दो क्रेन की मद्द से बस को मार्ग से हटाते हुए चालक व परिचालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामूली रुप से घायलों को उपचार के बाद भेजा दिया गया है। बस कब्जे में लेकर चालक व परिचालक की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह यात्री हुए घायल
सीएचसी जगदीशपुर में उपचार के लिए प्रीती गुप्ता, बिट्टी गुप्ता, राजेश गुप्त, वन्दना गुप्ता, साक्षी, रिया, सोनाक्षी सृष्टि, शौर्य, रामजीत पांडेय, पूरनमासी, बिदूरी, विनोद कुमार, सतीश राय, विजय, राज, कृष्णा, सुभद्रा, प्रिंस, प्रभात कुमार, जोगिंदर, विक्रमजीत, विनोद, ममता, रामसहाय, ओंकार, समरीदेवी व गजाला को पहुंचाया गया था। अस्पताल में उपचार के बाद गजाला व पूरनमासी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed