फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Burnt transformer before supply starts

Amethi News: आपूर्ति शुरू होने से पहले ही जला ट्रांसफॉर्मर

Sun, 21 May 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Burnt transformer before supply starts
आजादपुर के आठ सौ लोग तीन दिन से परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिंहपुर (अमेठी)। इन्हौना विद्युत उपकेंद्र के आजादपुर गांव में चार दिन पूर्व लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर आपूर्ति देने से पहले ही जल गया। इसके चलते गांव की करीब 800 की आबादी को 72 घंटे से बिजली संकट झेलना पड़ रहा है।
गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले दिनों जल गया था। इन्हौना विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी इसे बदलने के लिए घूस मांग रहे थे। नाराज ग्रामीणों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता से मिलकर व मुख्यमंत्री पोर्टल पर लिखित शिकायत की थी। इसके बाद विभाग ने चार दिन पूर्व 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा दिया । ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई शुरू हो पाती इसके पहले ही यह जल गया। इसके चलते तीन दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण राजाराम, राम मिलन, सुख राम, रमदेई, नंदलाल, राम प्रताप, नकछेद, सुरेंद्र, राम केवल व श्यामलाल समेत कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों ने पैसे की मांग पूरी न होने के चलते खराब ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया जो चलने से पहले ही जल गया। साथ ही नया ट्रांसफॉर्मर लगवाकर गांव की सप्लाई बहाल करने की मांग की है। उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील मौर्य ने कहा कि ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद ही जल गया। जल्द ही दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed