फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bullies attacked JE and team, employees ran away

Amethi News: दबंगों ने जेई व टीम पर किया हमला, भागे कर्मचारी

Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 07 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bullies attacked JE and team, employees ran away
अमेठी सिटी। गौरीगंज इलाके में नहर का बंधा खोलवाने पहुंची नहर विभाग के अवर अभियंता सहित पूरी टीम को एक पोल्ट्री फार्म से पहुंचे दबंगों ने गाली गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की नियत से उन पर फावड़ा लेकर दौड़े। किसी तरह अवर अभियंता व अन्य कर्मियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


मामले को लेकर नहर विभाग के जेई ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी सुल्तानपुर जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में शारदा सहाय खंड 49 में तैनात जूनियर इंजीनियर रवि कुमार आंचल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह अपनी टीम जूनियर इंजीनियर रजत कुमार राय, सींचपाल रामकरन पांडेय व रामराज यादव, चौकीदार पारस नाथ राजापुर कौहार के पास माइनर नहर में बंधा खोलवाने पहुंचे थे। जैसे ही वह लोग नहर के अंदर बंधा खोलने पहुंचे, वैसे ही पड़ोस में स्थित एक पोल्ट्री फार्म से सुल्तानपुर निवासी सन्नी सिंह, उमंग सिंह व अंकित चौधरी गाली गलौज करते पहुंचे और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने फावड़ा लेकर जान से मारने की नियत से हमले की कोशिश की। रवि कुमार ने बताया कि जान बचाने के वह लोग मौके से भाग निकले। जिसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed