{"_id":"6393717f0aa4723b2c0775b3","slug":"buildings-of-327-schools-will-be-destructed-amethi-news-lko661073927","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ध्वस्त किए जाएंगे 327 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ध्वस्त किए जाएंगे 327 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल परिसर में स्थित जर्जर भवन जल्द ध्वस्त किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीम ने जर्जर भवनों का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट भी दे दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद बीईओ को नीलामी प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। नीलामी से प्राप्त राशि स्कूलों के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1560 स्कूलों का संचालन किया जाता है। इनमें से 327 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के भवन जर्जर हो गए हैं। इनमें से कुछ में कक्षाएं चल रही हैं तो कुछ बेकार पड़े हैं। ऐसे में नौनिहाल जान-जोखिम में डाल शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। स्कूलों में चलाए गए कायाकल्प कार्यक्रम के दौरान इतनी बड़ी संख्या में भवनों के जर्जर होने की जानकारी मिली थी।
मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट तलब की तो पता चला कि जिले के 327 स्कूलों के मुख्य या अतिरिक्त भवन जर्जर हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो कभी भी ढह सकते हैं। परिसर में पड़े जर्जर भवनों को ध्वस्त कराया जा सके इसके लिए पीडब्ल्यूडी को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई। पीडब्ल्यूडी की ओर से 327 स्कूल परिसर में पड़े जर्जर भवन के मलबे का मूल्यांकन 1,86,81,521 रुपये किया है।
विज्ञापन
मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ व संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजा है। पत्र में ग्राम शिक्षा समिति की बैठक कर नीलामी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। नीलामी मेें निर्धारित मूल्यांकन राशि प्राप्त कर स्कूल के खाते में जमा कराना होगा। धनराशि जमा होने के बाद सुरक्षित तरीके से भवन को ध्वस्त कराते हुए परिसर से मलबा हटवाने की भी जिम्मेदारी दी है।
ब्लॉकवार जर्जर भवनों की संख्या
ब्लॉक स्कूल संख्या मूल्यांकन राशि
अमेठी 17 10,76,288
बहादुरपुर 17 14,53,104
भादर 32 25,50,926
भेटुआ 14 6,90,613
गौरीगंज 38 29,88,340
जगदीशपुर 40 20,03,464
जामो 22 9,30,880
मुसाफिरखाना 20 12,26,998
संग्रामपुर 22 15,83,875
शाहगढ़ 15 6,97,655
शुकुल बाजार 30 16,34,116
सिंहपुर 31 11,30,779
तिलोई 29 17,14,483
तीन सदस्यीय टीम गठित
जिला समन्वयक निर्माण मनीष मिश्र ने बताया कि एक्सईएन आरईडी, एई पीडब्ल्यूडी व एई लघु सिंचाई की टीम ने रिपोर्ट दी है। मूल्यांकन रिपोर्ट मिलने के अनुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
सुरक्षित ढंग से हो रहा शिक्षण कार्य
जर्जर भवनों में शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा। प्रधानाध्यापकों व बीईओ को अतिरिक्त कक्षों में नौनिहालों को शिक्षित करने का निर्देश दिया गया है। मूल्यांकन राशि के अनुसार नीलामी प्रक्रिया पूरी कर जल्द भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूरी की जाएगी। - संगीता सिंह, बीएसए