फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bricks and stones will be removed from the polling station and surroundings

मतदान केंद्र व आसपास से हटाए जाएंगे ईंट-पत्थर

Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones will be removed from the polling station and surroundings
गौरीगंज (अमेठी)। वोटिंग से पूर्व मतदान केंद्र बनाए गए स्कूल परिसरों की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। पंचायत सचिवों के विशेषकर ऐसे स्कूल जिनके परिसर में ईंट व पत्थर पड़े हों उन्हें तत्काल वहां से हटवाने को कहा गया है। परिसर को लकदक करने के बाद सभी से परिसर के फोटोग्राफ्स मांगे गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे हैं। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने जिले के सभी पंचायत सचिवों को अपने तैनाती वाले गांव के बूथ परिसर को साफ-सुथरा कराने को कहा है। उन्होंने साफ-सफाई के साथ विशेषकर ऐसे स्कूल परिसर जहां ईंट पत्थर व उनके टुकड़े पड़े हों उसे तत्काल वहां से हटवाने को कहा है। डीपीआरओ ने बताया कि वोटिंग के दिन मतदान केंद्र बनाए गए सभी स्कूल व उनके परिसरों की साफ-सफाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

परिसर साफ रहने से वहां ड्यूटी पर गए पुलिस कर्मियों तथा विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों को बैठने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मतदान के दिन किसी भी प्रकार का बवाल होने की स्थिति में ऐसे लोगों से पुलिस बल सख्ती से पेश आएगा। इस दौरान परिसर व उसके आसपास ईंट पत्थर होने से स्थिति गंभीर हो सकती है। कहा कि कई स्कूलों में निर्माण कार्य होने तथा आबादी से सटे होने के चलते ईंट पत्थर रखे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पंचायत सचिवों को अनिवार्य रूप से स्वयं बूथ बनाए गए स्कूलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के साथ ही वहां ऐसी सामग्री होने पर उसे हटवाते हुए पूरे परिसर का फोटोग्राफ्स मुहैया कराने को कहा गया है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के साथ कड़ी कार्रवाई को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed