फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Block personnel furious over indecency with Panchayat Secretary

पंचायत सचिव से अभद्रता पर भड़के ब्लॉक कर्मी

Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Block personnel furious over indecency with Panchayat Secretary
अमेठी। स्थानीय तहसील के बस्तीदेई ग्राम पंचायत सदस्य की ओर से मोबाइल पर पंचायत सचिव से की गई अभद्रता पर बुधवार को ब्लॉक कर्मी भड़क गए। कर्मियों ने कार्यालय में तालाबंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मियों ने थाने में तहरीर देने के बावजूद केस नहीं दर्ज करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने तथा आरोपी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गौरीगंज तहसील के बस्तीदेई ग्राम पंचायत सदस्य अजय कुमार ने बुधवार सुबह ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार यादव को फोन कर गाली-गलौज करते हुए परिवार रजिस्टर लेकर घर आने तथा बिना उनकी जानकारी के रजिस्टर से किसी का नाम काटने व जोड़े जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रजिस्टर उसके घर में रखने तथा फोन काटने या रजिस्टर लेकर घर नहीं आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य की ओर से की गई अभद्रता से आहत रवि कुमार ने मामले की जानकारी साथी ब्लॉक कर्मियों को दी। साथी पंचायत सचिव के साथ अभद्रता व ऑडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक कर्मी भड़क गए। ब्लॉक कर्मी तहरीर लेकर थाने पहुंचे लेकिन वहां केस दर्ज नहीं करने से नाराज कर्मियों ने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने पंचायत सदस्य के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ पंचायत सचिव की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्लॉक कर्मियों ने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने के साथ जल्द ही सभी ब्लॉकों में तालाबंदी कर वृहद प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
इस मौके एडीओ पंचायत ओम प्रकाश दुबे, सरला कनौजिया, सुमन यादव, प्रफुल सिंह, माता प्रसाद, धर्मेंद्र, हरिश्चंद्र, दीक्षा द्विवेदी व गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव समेत सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, सफाई कर्मी व कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने ग्राम विकास अधिकारी से हुई अभद्रता की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि यदि पंचायत सदस्य ने अभद्रता की है तो पूरे मामले की जांच कराते हुए सदस्य के खिलाफ केस दर्ज कराकर वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed