फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BKU staged a sit-in at the police station.

Amethi News: भाकियू ने थाने में दिया धरना

Sat, 18 Jul 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
BKU staged a sit-in at the police station.
शिवरतनगंज थाना परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत: स्थानीय
सिंहपुर। भूमि विवाद और अवैध कब्जे के मामलों में कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारी और किसान शुक्रवार को शिवरतनगंज थाने में धरने पर बैठ गए। किसानों ने प्रशासन पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



तहसील अध्यक्ष नंद कुमार पांडेय ने कहा कि सुंदारा गांव में भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। किसान पवन की भूमि की मेड़बंदी होने के बावजूद उसे कब्जा नहीं दिलाया गया। युवा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि भूमि विवाद और राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


धरने के दौरान किसानों की तहसीलदार अभिषेक यादव से फोन पर वार्ता हुई। उन्होंने जांच कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद संगठन ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सुमित तिवारी, बृजमोहन, कृपाल, मैकू, हरखू, पवन, रामसेवक, मुकेश, अहोरवादीन, रामनरेश, राजेंद्र कुमार, श्यामलाल, शिवबहादुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed