{"_id":"66846d8fd2e9e5c33d09d3e7","slug":"bjp-workers-upset-with-rahuls-statement-burnt-the-effigy-amethi-news-c-96-1-lu11005-121340-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राहुल के बयान से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राहुल के बयान से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
Wed, 03 Jul 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के बयान को लेक भाजपा में उबाल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज और मुसाफिरखाना में प्रदर्शन कर पुतला फूंका और नारेबाजी की है। गौरीगंज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अनुमान तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इसके अलावा भाजपा जिला सचिव के नेतृत्व में मुसाफिरखाना तहसील गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की, कि राहुल गांधी अपने बयान को लेकर माफी मांगे। भाजपा जिलामंत्री ने कहा कि सदन में राहुल गांधी के हिंदू समाज को लेकर दिए गए बयान से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मौके पर राहुल कौशल विद्यार्थी, हर्षित जायसवाल, उदय सिंह, मुरली धर मिश्र, जगन्नाथ मिश्रा, बजरंग यादव, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
इनसेट
कांग्रेसियों ने थाने में दी तहरीर
मुसाफिरखाना (अमेठी)। तहसील गेट पर मंगलवार को रायबरेली सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने के विरोध में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर में सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध अपशब्द का प्रयोग कर उनका पुतला जलाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष की बात कही है। ब्लॉक अध्यक्ष ने अपशब्द बोलने वालों तथा पुतला फूंकने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। प्रभारी कोतवाल राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।