फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP won only five seats in Amethi

अमेठी में मात्र पांच सीटें जीत सकी भाजपा

Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP won only five seats in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में जिले की 13 में से आठ सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा मात्र पांच सीटेें जीत सकी। दो सीटें सपा तो छह पर निर्दलीय अपना परचम फहराने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

भाजपा की प्रतिष्ठापरक भेटुआ सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। यहां पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल के पुत्र आकर्ष शुक्ल चुनाव जीतने में सफल रहे। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में से छह में ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें गौरीगंज में सपा प्रत्याशी रूमा सिंह, मुसाफिरखाना में सपा प्रत्याशी नीतू सिंह, जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी अंजलि सिंह, अमेठी में भाजपा प्रत्याशी मंजू मौर्या, जामो में निर्दलीय पूनम व सिंहपुर में भाजपा के अंकित पासी ब्लॉक प्रमुख बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सात ब्लॉकों में शनिवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चले मतदान के बाद सभी ब्लॉकों में मतगणना हुई। वीडियो कैमरे की निगरानी में हुई गणना के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही उन्हें प्रमाणपत्र दे दिया गया।
जिन सात सीटों पर चुनाव हुए उनमें से तिलोई में भाजपा प्रत्याशी अर्चना सिंह, बहादुरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकली, बाजार शुकुल में निर्दलीय रहमतुल निशा, भादर में भाजपा के प्रवीण सिंह, संग्रामपुर में निर्दलीय कल्लन देवी, शाहगढ़ में निर्दलीय सदाशिव यादव व भेटुआ में निर्दलीय आकर्ष शुक्ल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को जबरदस्त पटखनी दी।
भेटुआ में मुख्य मुकाबला निर्दलीय आकर्ष व रेनू सिंह के बीच हुआ। यहां भाजपा प्रत्याशी सचेंद्र प्रताप सिंह को एक भी मत नहीं मिला। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी सात ब्लॉकों को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
बावजूद इसके संग्रामपुर में विवाद के बाद मारपीट के हालात पैदा हो गए। हालांकि तीन बजे के बाद जब परिणाम की घोषणा हुई तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
भेटुआ में भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक में भाजपा काफी किरकिरी हुई। इस सीट पर भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख पद पर सचेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। प्रशासन ने भी सचेंद्र को चुनाव में काफी सहयोग किया।
हालांकि शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिला। यह स्थिति तब हुई जब भाजपा प्रत्याशी ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा भी लिया। भाजपा प्रत्याशी को एक भी मत नहीं मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

दो ब्लॉकों में कांग्रेस समर्थक जीते
शाहगढ़ में कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह के समर्थित प्रत्याशी सदाशिव यादव व बहादुरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समर्थित चंद्रकली चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि तिलोई ब्लॉक में कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह समर्थित पूजा सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
अमेठी के सात ब्लॉकों में प्रत्याशियों को मिले मत
ब्लॉक-भेटुआ
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. आकर्ष शुक्ल निर्दलीय 27
2. रेनू सिंह निर्दलीय 22
3. सचेंद्र सिंह भाजपा शून्य
अवैध मत - 1
ब्लॉक-संग्रामपुर
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. कल्लन देवी निर्दलीय 25
2. संगीता भाजपा 13
अवैध मत - 1
ब्लॉक-बाजार शुकुल
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. रहमतुल निशा निर्दलीय 57
2. पूजा सिंह भाजपा 18
अवैध मत - 3
ब्लॉक-भादर
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. प्रवीण सिंह पप्पू भाजपा 40
2. प्रवीण सिंह रिंकू निर्दलीय 21
अवैध मत - 1
ब्लॉक-शाहगढ़
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. सदाशिव निर्दलीय 23
2. विवेक भाजपा 14
अवैध मत - 1
ब्लॉक-बहादुरपुर
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. चंद्रकली निर्दलीय 32
2. सिद्धार्थ भाजपा 23
ब्लॉक-तिलोई
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
1. अर्चना सिंह भाजपा 58
2. पूजा सिंह निर्दलीय 18
अवैध मत - 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed