फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP members launched a campaign called Go to Village

Amethi News: भाजपाइयों ने चलाया गांव चलो अभियान

Sat, 12 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
BJP members launched a campaign called Go to Village
अमेठी सिटी। भाजपा का गांव चलो अभियान 273 शक्ति केंद्रों व 1551 बूथों पर चलाया जा रहा है। शक्ति केंद्रों पर प्रवासी के रूप में पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इस अभियान में बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठकें हो रही हैं। मंदिर, अस्पताल, स्कूल एवं सेवा बस्ती में स्वच्छता अभियान भी चल रहा है। 10 लाभार्थियों से मिलने के साथ कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ वरिष्ठ लोगों, सेनानी व कारसेवकों का सम्मान और शाम को चौपाल आयोजित होंगी। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने गौरीगंज मंडल के ग्राम बासुपुर बूथ संख्या 298 पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में लाभार्थियों से संपर्क किया।
विज्ञापन



पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने रानीगंज मंडल के ग्राम थौरी बूथ संख्या 282, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी गौरीगंज मंडल के भटगवां ग्राम बूथ संख्या 207, पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने गौरीगंज मंडल के रोहंसी बुजुर्ग में गांव चलो अभियान चलाया। सभी प्रवासी कार्यकर्ता गांव चलो अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।

नगरोटा बगवां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते पूर्व विधायक कूका व परिवारजन

नगरोटा बगवां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत करते पूर्व विधायक कूका व परिवारजन- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed