फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BJP angry at the unlimited remarks on the Prime Ministe

Amethi News: प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के भाजपाई

Sat, 17 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP angry at the unlimited remarks on the Prime Ministe
अमेठी। संयुक्त राष्ट्र परिषद की बैठक में पाकिस्तान के मंत्री की ओर से प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से भाजपाई आक्रोशित हैं। शनिवार को आक्रोशित भाजपाई सड़क पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी तिराहे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। बैठक में आतंकवाद मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की। टिप्पणी सार्वजनिक हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

आक्रोशित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को शहर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में शहर के सब्जी मंडी तिराहा पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed