फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike hit by vehicle, youth dies

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Sun, 26 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 26 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by vehicle, youth dies
अमेठी। खजूरी गांव निवासी अफजल (25) की शुक्रवार रात गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर पांडेयपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



हबीब ने बताया कि उनका बेटा अफजल गौरीगंज में एक टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर पांडेयपुर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से अफजल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय अफजल ने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। अफजल की मौत से मां शाहजहां बेसुध पड़ी हैं। पिता हबीब गम में डूबे हैं। छोटे भाई शाहरुख खान, सलमान खान और सैफ अली खान रो-रोकर बेहाल हैं। गांव के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं मिली है। परिजन तहरीर देंगे तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed