{"_id":"68487f235c04e1406605afa1","slug":"big-vehicles-will-not-be-able-to-pass-for-four-months-amethi-news-c-96-1-ame1002-142241-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चार माह तक नहीं गुजर सकेंगे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चार माह तक नहीं गुजर सकेंगे बड़े वाहन
Wed, 11 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संग्रामपुर-अमेठी मार्ग पर जयरामपुर के पास पुल का निर्माण कार्य शुरू होते ही यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निर्माण अवधि के चार माह तक इस मार्ग से बड़े वाहन नहीं गुजर सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए अस्थायी वैकल्पिक रास्ता तैयार है, लेकिन उसकी हालत भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
इस मार्ग पर तीन वर्ष पहले हुए चौड़ीकरण के बाद यातायात सहज हो गया था, लेकिन लाल बाबा आश्रम के पास स्थित संकरे और जर्जर पुल के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। अब पुराने पुल को हटाकर नए पुल का निर्माण शुरू हुआ है। अस्थायी रास्ते से केवल बाइक, कार और ऑटो जैसे छोटे वाहन गुजर पा रहे हैं।
बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को दूसरी दिशा से घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वालों को समय और ऊर्जा की दोहरी कीमत चुकानी पड़ रही है। गर्मी और धूलभरे इस मार्ग से गुजरना श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लोगों ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में लोगों का होता है आवागमन
जयरामपुर से होकर माता कालिकन धाम के दर्शन के लिए हर सोमवार को हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी मार्ग से तहसील और कई शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र भी आते-जाते हैं। अब वैकल्पिक मार्ग की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं और छात्रों को भी आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
समय से काम पूरा करने के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के जेई अमित पाठक ने बताया कि पुल निर्माण के चलते वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कार्यदायी संस्था को समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।