{"_id":"684dc3146e51a6e2500163f4","slug":"bhola-prasad-cricket-academy-won-amethi-news-c-96-1-ame1008-142519-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी ने मारी बाजी
Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित निर्मला मौर्या स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी टीम और द क्रिकेट स्कूल जगदीशपुर टीम के बीच मैच हुआ। राहुल मिश्र को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 29.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 217 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के बल्लेबाज राहुल मिश्र ने 109 रन बनाए। सचिन ने 32 रन, तेजस ने 12 रन बनाए। द क्रिकेट स्कूल जगदीशपुर टीम के गेंदबाज कश खान ने पांच विकेट, सहबाज ने तीन और राजवीर ठाकुर व प्रशांत कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द क्रिकेट स्कूल जगदीशपुर टीम 14 ओवर में ही 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
टीम के बल्लेबाज शोएब खान ने 100 रन तो अदिल अहमद ने 10 रन बनाए। अन्य खिलाड़ी मैदान में ज्यादा देर टिक नहीं पाए। भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी टीम के गेंदबाज यश मौर्या व आभास पांडेय ने तीन-तीन, आदित्य दुबे ने दो और आदित्य ने एक विकेट लिए। भोला प्रसाद क्रिकेट अकादमी टीम ने 85 रनों से जीत दर्ज की। फाइटर ऑफ द मैच शोएब खान, बेस्ट बैट्समैन सचिन, बेस्ट बॉलर कश खान रहे। इस दौरान अरुण यादव, राकेश पांडेय, गोविंद मौर्य आदि मौजूद रहे।