{"_id":"68c8643b998a43af0605ae95","slug":"bhakiyu-demonstrated-in-the-tehsil-premises-amethi-news-c-96-1-ame1008-148501-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाकियू ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाकियू ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
Tue, 16 Sep 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान संगठन के पदाधिकारी। -संवाद
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुसाफिरखाना तहसील परिसर में यूरिया की किल्लत सहित अन्य मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन एसडीएम अभिनव कनौजिया को दिया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि जिले की साधन सहकारी समितियों, इफको केंद्र आदि पर यूरिया की किल्लत है। किसान यूरिया लेने के लिए भटक रहे हैं। निजी दुकानदार किसानों का शोषण कर रहे हैं। विभाग का केंद्रों पर पर्याप्त यूरिया होने का दावा खोखला साबित हो रहा है। नहरों की उप शाखाएं सूखी पड़ी हैं, जिनकी सफाई न होने से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
सिंदुरवा, कठौरा, नियावां माइनर में पानी नहीं है। इसके कारण धान फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के बजाय आठ से 10 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। नलकूप से भी फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंदुरवा रजबाहा संपर्क मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा पलिया पश्चिम खालदीशपुर में वर्षों से अधूरे पड़े एएनएम सेंटर का कार्य पूर्ण कराने और महोना पश्चिम स्थित सहकारी समिति संचालित करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल, इलियास फौजी, फिरोज, सीताराम गुर्जर, शब्बीर अली खान, जगदेव यादव आदि मौजूद रहे।