{"_id":"6005bf148ebc3e33f610908f","slug":"beneficiaries-of-pm-awas-scheme-will-get-grant-soon-amethi-news-lko5604980132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के 14,871 लाभार्थियों को अनुदान जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के 14,871 लाभार्थियों को अनुदान जल्द
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति होने के बाद अनुदान का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के खाते में 20 जनवरी को अनुदान राशि अंतरित होगी।
परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले में 14,871 लाभार्थियों के फंड ट्रांसफर ऑर्डर को अपडेट किया जा चुका है। अपडेट लाभार्थियों के खाते में शासन स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के जरिए एक क्लिक से अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा।
आवासहीन परिवार को आवास देने के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में चयनित लाभार्थियों की पात्रता का सत्यापन व अन्य कागजी कोरम पूरा होने के बाद अनुदान राशि का अंतरण किया जाना है।
योजना में चयनित लाभार्थी काफी दिनों से अनुदान का इंतजार कर रहे थे। लाभार्थियों का इंतजार बुधवार को समाप्त हो जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए पिछले दिनों परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे के निर्देश पर बीडीओ ने 14,871 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त, 3,196 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त व 39 लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त अंतरण के लिए जियो टैगिंग के साथ फंड ट्रांसफर ऑर्डर को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
फंड ट्रांसफर ऑर्डर अपलोड होने के बाद शासन स्तर पर बुधवार (20 जनवरी) को आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन एक क्लिक पर अनुदान राशि लाभार्थियों के खाते में अंतरित होगी।
परियोजना निदेशक ने सभी बीडीओ को चयनित लाभार्थियों के खाते में 20 जनवरी को अनुदान राशि अंतरित हो सके इसके लिए दोनों हस्ताक्षर कर्ताओं के डोंगल लगाते हुए तैयारी पूरी करने को कहा है। पीडी ने बताया कि शेष लाभार्थियों को अनुदान देने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही औपचारिकता पूरी होने के बाद उनके भी खाते में अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा।