{"_id":"5fc7bb568ebc3edc1f6650de","slug":"begampura-express-starts-operating-after-changing-its-name-amethi-news-lko552856133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बदलकर शुरू हुआ बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम बदलकर शुरू हुआ बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लॉकडाउन से पूर्व बेगमपुरा एक्सप्रेस के नाम से संचालित होने वाली ट्रेन अब जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी स्पेशल दैनिक ट्रेन के नाम से शुरू हो गई है। साथ ही लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर संचालित डाउन मरुधर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। जम्मूतवी व वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
कोविड-19 के चलते 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन से पूर्व लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर संचालित बेगमपुरा एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस बार ट्रेन का नाम बदलकर जम्मूतवी-वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल दैनिक कर दिया गया है।
जम्मूतवी से वाराणसी के बीच चलने वाली दैनिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दो दिसंबर को जम्मूतवी से दोपहर दो बजे रवाना होकर बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन वाराणसी जाने वाले यात्रियों को स्थानीय निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सुबह 8.38 बजे और जम्मूतवी जाने के लिए अपराह्न 3.28 बजे मिलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी जाते समय स्पेशल ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर और जौनपुर तथा जम्मूतवी जाते समय लखनऊ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, कठुआ सिटी स्टेशनों पर होगा। फिलहाल इस ट्रेन का संचालन एक माह तक जारी रखने का आदेश दिया गया है।
स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ एलएल मीना ने बताया कि जोधपुर से चलकर वाराणसी जाने वाली डाउन मरुधर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। पहले यह ट्रेन सुबह 4.58 बजे सुबह निहालगढ़ पहुंचती थी अब यह ट्रेन रात 2.50 बजे यहां पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी से चलकर जोधपुर जाने वाली अप मरुधर एक्सप्रेस का समय पूर्ववत रहेगा।