फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bed will increased in CHC and PHC

2.10 करोड़ से 13 अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड

Fri, 16 Sep 2022 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bed will increased in CHC and PHC
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की नौ सीएचसी व चार पीएचसी में शैय्या वृद्धि की गई है। सीएचसी पर 20 बेड का तो पीएचसी पर छह बेड का नया वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए निर्माण इकाई द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर ठेकेदार को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए सरकारी अस्पतालों में शैय्या वृद्धि कराने का निर्णय पिछले दिनों लिया था। शासन के निर्देश पर सीएमओ द्वारा जिले की नौ सीएचसी तो 12 पीएचसी पर शैय्या वृद्धि का प्रस्ताव महानिदेशालय को भेजा गया था। प्रस्ताव में संबंधित अस्पताल परिसर में अतिरिक्त शैय्या वृद्धि के लिए भूमि उपलब्ध होने की रिपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन

भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन ने पिछले दिनों प्रति सीएचसी पर 20 बेड का वार्ड बनाने के लिए 20 लाख रुपये तो पीएचसी पर छह बेड वाले वार्ड निर्माण के लिए करीब सात लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी थी। इसके साथ ही शासन ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज जल निगम लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया था। शासन से कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद सीएनडीएस की ओर से निविदा आमंत्रित की गई। निविदा खुलने के बाद तीन कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिली निर्माण की जिम्मेदारी
निर्माण इकाई के अवर अभियंता सुनील मौर्य ने बताया कि इन अस्पतालों में निर्माण के लिए प्रिंस कंस्ट्रक्शन, अनुराग इंटर प्राइजेज तथा शुक्ला इंटरप्राइजेज को टेंडर मिला है। कहा कि शासन की ओर से निर्माण राशि भी अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ही अभिलेखीय कार्य पूरा कराकर चयनित अस्पतालों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
इन अस्पतालों में बढ़ेंगे बेड
शासन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी, भादर, भेटुआ, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, जामो, गौरीगंज तिलोई व सिंहपुर में 20-20 वार्ड की नई विंग का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है। इनके निर्माण पर प्रति सीएचसी 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगवां, जायस, शाहमऊ व सैंठा में भी 6.90 लाख रुपये की लागत से छह-छह बेड वाले वार्ड का निर्माण कराया जाएगा।
विभाग ने भेजा था 12 पीएचसी का प्रस्ताव
जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शैय्या वृद्धि के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो, नंदमहर, दक्खिनवारा, अड़ारू, शिवगंज, अमेयमाफी, नेवादा, थौरी, रानीगंज, महोना, अलाईपुर व इन्हौना का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा अभी सिर्फ चार पीएचसी भटगवां, जायस, शाहमऊ व सैंठा में ही निर्माण की स्वीकृति दी है।

मरीजों को मिलेगा लाभ
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने कहा कि विभाग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। शैय्या वृद्धि होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को भर्ती करने में सहूलियत होगी। कई सीएचसी भवन पुराने हो चुके हैं। 20 बेड का नया भवन बनने से मरीजों को सुविधा देने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed