{"_id":"6664d0367bbab5966e08ee74","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-today-at-nine-centers-amethi-news-c-13-1-lko1039-750155-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नौ केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नौ केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
Sun, 09 Jun 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा तैयारी करते शिक्षक
अयोध्या। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर कराई जाएगी। 4454 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र परिसर के आसपास ले जाने पर पूरी तरह का प्रतिबंध रहेगा। विद्यार्थियों के साथ-साथ कक्ष निरीक्षक और पुलिसकर्मी भी अपना मोबाइल फोन केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे। विवि प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या सहित बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी और अंबेडकरनगर में ये प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन की है। विवि के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र इसके नोडल और डॉ. फर्रुख जमाल समन्वयक बनाए गए हैं। सभी जिलों में 42 केंद्रों पर कुल 20,138 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
अयोध्या में अवध विवि के मुख्य परिसर में तीन, आईईटी कैंपस में तीन और साकेत पीजी कॉलेज में तीन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो पालियों में परीक्षा होगी। सुबह की पाली नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी।
बॉयोमिट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी
समन्वयक डॉ. फर्रुख ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कुल 18 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा नौ स्टैटिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र प्रतिनिधि व सचलदल और दो-दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों की बॉयोमिट्रिक के जरिए उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। स्कैनिंग करने पर विद्यार्थी का पूरा डाटा जांचकर्ता के समक्ष आ जाएगा। इससे कोई भी किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थी काला व नीला बॉल प्वॉइंट पेन और प्रवेश पत्र लेकर कक्ष के अंदर जाएंगे। गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थी अपने साथ पानी की बोतल ले जा सकेंगे।