फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Beautification of ponds will be done with 63 lakhs

Amethi News: 63 लाख से कराया जाएगा तालाबों का सुंदरीकरण

Mon, 21 Aug 2023 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Beautification of ponds will be done with 63 lakhs
अमेठी। नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड दो स्थित तालाबों को 63 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। न्यू कलेक्ट्रेट के पास स्थित तालाब को आकर्षक बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमृत सरोवर कार्यक्रम के तहत तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। जामो रोड पर ट्रांजिस्ट हॉस्टल व न्यू कलेक्ट्रेट के पास स्थित तालाब बदहाल पड़ा है। इसमें घास फूस व गंदा पानी होने के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। डीएम आवास, ट्रांजिस्ट हाॅस्टल व न्यू कलेक्ट्रेट के बीच में बदहाल तालाब होने से इनकी सुंदरता को धूमिल कर रहा है। तालाब को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर 63 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

तालाब के सुंदरीकरण के लिए तालाब के चारों तरफ इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही छायादार व फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। सुंदर व आकर्षक दिखाने के लिए कई प्रकार के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। यहां पर सुबह लोग माॅर्निंग वाॅक भी कर सकेंगे। तथा लोगों के बैठने के लिए पक्की बेंच की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भेजा गया प्रस्ताव
न्यू कलेक्ट्रेट के पास स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। तालाब की आकर्षक छवि प्रदान करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। शासन से मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। नगर के विकास को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। - रश्मि सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed