फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Be aware of the changing weather, take precautions

Amethi News: बदलते मौसम को लेकर रहें सजग, बरतें सावधानी

Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Be aware of the changing weather, take precautions
अमेठी। अमर उजाला ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय अमेठी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें 117 बच्चों का परीक्षण किया गया। साथ ही अभिभावकों को बदलते मौसम में सेहत को लेकर सजगता बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में सजगता व सतर्कता जरूरी है। बच्चे क्या खा रहे हैं, इससे उनकी सेहत पर क्या असर पड़ रहा है, कहीं वह किसी बीमारी की चपेट में तो नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. संजय गुप्त, नेत्र परीक्षण अधिकारी सीरत जहां, ओम प्रकाश के अतिरिक्त स्टाफ नर्स साधना पांडेय की 44 बच्चों को दवाएं दीं और पांच को सीएचसी रेफर किया। शिविर में प्रधानाध्यापक गीता ओझा के अतिरिक्त पवन तिवारी, कंचनलता, रश्मि श्रीवास्तव, श्वेता तिवारी, प्रीती मिश्रा, इफ्रा अयाज, सुधा तिवारी व सरोज त्रिपाठी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये सावधानियां बरतें
- शरीर को कपड़ों से ढककर रखें।
- सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए आइसक्रीम, ठंडा पानी का सेवन न करें।
- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त पानी पिएं।
- ठंडे पदार्थों का सेवन न करें।

- सिर दर्द या बुखार महसूस हो विशेषज्ञ की सलाह से ही दवा लें।
- नमक मिले गुनगुने पानी से गरारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed