{"_id":"684b237e2c18cc0ab0050fa7","slug":"baijnath-kasthuni-dadra-road-will-be-widened-amethi-news-c-96-1-ame1002-142369-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चौड़ा होगा बैजनाथ-कस्थुनी-दादरा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चौड़ा होगा बैजनाथ-कस्थुनी-दादरा मार्ग
Fri, 13 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के प्रमुख मार्ग बैजनाथ-कस्थुनी-दादरा के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 19.50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए निविदा भी प्रकाशित कर दी है। एक साल के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। सड़क का चौड़ीकरण होने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
यह मार्ग गाजनपुर, दुवरिया जैसे गांवों को हाईवे से जोड़ता है। वर्षों से मार्ग की हालत बेहद खराब है। सिंगल और ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। अब मार्ग के चौड़े और मजबूत होने से आवागमन आसान हो जाएगा। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा था।
सर्वे में मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की जरूरत सामने आई। इसके बाद विभाग ने आगणन तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा, जिसे स्वीकृति मिल गई। निर्माण के साथ-साथ मार्ग का पांच वर्ष तक अनुरक्षण भी किया जाएगा। इस सड़क के बनने से करीब 50 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
एक साल में पूरा होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार के अनुसार, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रकाशित कर दी गई है। निर्माण कार्य अवर अभियंता की निगरानी में निर्धारित समय एक साल में पूरा किया जाएगा।