फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bahorkha Primary School will soon get a new building

Amethi News: बहोरखा प्राथमिक विद्यालय को जल्द मिलेगा नया भवन

Mon, 03 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bahorkha Primary School will soon get a new building
अमेठी सिटी। बहोरखा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अब पुराने और जर्जर भवन में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय के नए भवन निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। 15.35 लाख रुपये से भवन तैयार किया जाएगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में 7.67 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन




शाहगढ़ ब्लॉक के बहोरखा स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से जर्जर भवन होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। बरसात के दिनों में बच्चों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वे के दौरान यह समस्या सामने आने पर समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय के नव निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया। निर्माण की अनुमानित लागत 15.35 लाख रुपये तय की गई, जिसके बाद शासन से मंजूरी मांगी गई। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन




जिला समन्वयक निर्माण आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जारी धनराशि स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में भेज दी गई है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि भवन का निर्माण मानक के अनुसार गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण की निगरानी लगातार की जाएगी ताकि कार्य में पारदर्शिता बनी रहे। स्कूल में मौजूदा समय में 65 बच्चे अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि नया भवन बनने के बाद बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। सुदृढ़ भवन और पर्याप्त सुविधाएं मिलने से बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यालय का वातावरण शिक्षण के लिए अधिक अनुकूल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed