फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   baby born in ambulence

एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
baby born in ambulence
संग्रामपुर (अमेठी)। 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवतियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इसका एक ताजा उदाहरण संग्रामपुर में मंगलवार को दिखा। एंबुलेंस में गर्भवती की हालत नाजुक देख एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) मनीष कुमार यादव और पायलट रामचंद्र यादव ने तारापुर की एक गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

तारापुर निवासी सुभाष कुमार की पत्नी शालू देवी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिवारीजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। कॉल करने के कुछ ही मिनट के अंदर पहुंची एंबुलेंस से शालू को लेकर सीएचसी की ओर जाया जा रहा था कि अचानक उसे तेज दर्द शुरू हो गया। गर्भवती को बेतहाशा प्रसव पीड़ा होने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी तभी ईएमटी मनीष कुमार यादव ने रास्ते में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस को सड़क किनारे लगाकर ईएमटी, आशा बहू कंचन व पायलट रामचंद्र ने प्रसव की कोशिश शुरू की। थोड़े ही प्रयास में शालू ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की किलकारी एंबुलेंस में गूंजी तो सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद जच्चा व बच्चा को लेकर एम्बुलेंस कर्मी सीएचसी अस्पताल पहुंचे। जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर लिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ईएमटी ने बताया कि अगर अस्पताल पहुंचने का इंतजार करते तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि आकस्मिक समय में उन्हें प्रसव कराने का जो प्रशिक्षण दिया गया है, वही काम आया। सीएचसी अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में ईएमटी को सामान्य प्रसव कराना पड़ता है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। एंबुलेंस में प्रसव के लिए जरूरी उपकरण व दवा मौजूद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed