{"_id":"6817c278d8fdc15f9c0fa4c1","slug":"ba-bsc-bcom-exams-will-be-held-in-three-shifts-amethi-news-c-96-1-ame1008-139671-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन पालियों में होंगी बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन पालियों में होंगी बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षाएं
Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के करीब 60 महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम की दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं सात मई से शुरू होंगी, जो 14 जून तक चलेंगी। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 30,057 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा सात मई से प्रस्तावित है, जिसमें बीए, बीएससी व बीकॉम के दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें पहली पाली सुबह सात से नौ बजे तक, दूसरी पाली 10 से 12 बजे और तीसरी पाली तीन से पांच बजे तक निर्धारित की गई है। जारी परीक्षा समय सारिणी के चलते जहां इस भीषण गर्मी में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, वहीं कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ेगी।
पहली पाली के लिए प्रवक्ताओं और कर्मचारियों को सुबह साढ़े छह बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली नौ बजे समाप्त होगी, इसके बाद साढ़े नौ बजे तक कॉपियों की सीलिंग और पैकिंग का कार्य करना होगा। फिर सीधे दूसरी पाली की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। इस बीच कर्मचारियों को नाश्ता आदि की भी फुरसत नहीं मिलेगी। अंतिम पाली की परीक्षा समाप्त होने तक करीब साढ़े पांच बजे तक कर्मचारियों को कॉलेज में रहना पड़ेगा। सुबह साढ़े छह बजे आने वाले प्रवक्ताओं को 11 घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे छुट्टी मिलेगी। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अवध विवि से संबंद्ध अमेठी जिले के सभी 60 महाविद्यालयों में कुल 30,057 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।