फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   b.ed entrance exam will be conducted at nine centres

नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Tue, 03 Aug 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
b.ed entrance exam will be conducted at nine centres
गौरीगंज (अमेठी)। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 का आयोजन छह अगस्त को होगा। जिले के छह कॉलेजों में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों पॉली में कुल 6,964 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय को संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 का नोडल बनाया गया है। छह अगस्त को आयोजित होने वाली इस परीक्षा का आयोजन जिले में भी होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में पिछले 27 जुलाई को पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए जिले को 6,964 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन हो सके इसके लिए जिले के छह कॉलेजों में नौ परीक्षा केंद्र बनाते हुए उनके प्रधानाचार्यों से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवंटित सभी कक्ष को सैनिटाइज करने के साथ ही सिटिंग अरेजमेंट दुरुस्त किया जाए। परीक्षा के विभागीय नोडल बनाए गए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए इससे जुड़े अफसरों की बैठक बुधवार (आज) अपराह्न तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में होगी।

यह कॉलेज बनाए गए परीक्षा केंद्र
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021 के लिए जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें अमेठी शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज व गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, रणंजय इंटर कॉलेज व जीजीआईसी शामिल हैं। रणवीर इंटर कॉलेेज, रणंजय इंटर कॉलेज व आरआरपीजी कॉलेेज में प्रथम व द्वितीय के रूप में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed