फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Azhar tops in speech, Brijesh tops in essay

Amethi News: भाषण में अजहर, निबंध में बृजेश अव्वल

Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Azhar tops in speech, Brijesh tops in essay
अमेठी। जीआईसी टीकरमाफी में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारना और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना रहा। भाषण में अजहर व निबंध लेखन में बृजेश अव्वल रहे।
विज्ञापन




शैक्षिक गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल सिंह ने कहा कि कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को नियमित अध्ययन के साथ अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल रटने से नहीं, बल्कि विषयों को समझकर लिखने की आदत ही सफलता का रास्ता खोलती है। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में वही विद्यार्थी सफल होते हैं, जो दृढ़ निश्चय और निरंतर अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन



भाषण प्रतियोगिता में श्रय कुमार दूसरे और विशाल तीसरे स्थान पर रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में खुशबू यादव ने दूसरा और शालिनी मिश्र ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed