फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ayushman Bharat service restored in Sanjay Gandhi Hospital

Amethi News: संजय गांधी अस्पताल में बहाल हुई आयुष्मान भारत की सेवा

Wed, 14 Feb 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat service restored in Sanjay Gandhi Hospital
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में पांच माह बाद आयुष्मान भारत की सेवाएं मंगलवार को सेवाएं शुरू हो गई है। अब मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। बीते दिनों सदन में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस मामले का प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस दिव्या की मौत के मामले में 18 सितंबर 2023 को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने आयुष्मान भारत के संबंध में शासन को पत्र भेजा था। अस्पताल का कोड भी पोर्टल से सस्पेंड कर दिया गया था। तभी से आयुष्मान भारत के पोर्टल पर अस्पताल सस्पेंड चल रहा था। इससे मरीजों को होने वाली परेशानी की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 19 दिसंबर 2023 को आयुष्मान कार्डधारकों का नहीं हो रहा इलाज, लोग परेशान शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। सदन में भी सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मामले को प्रमुखता से उठाया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रकरण में फाइलें खंगालनी शुरू की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस मामले में चार दिन पूर्व अस्पताल प्रशासन को मेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे से आयुष्मान भारत के पोर्टल का संचालन शुरू हो गया है। इसके बाद पेडिंग मरीजों को लेकर फोन करके उन्हें जानकारी दी जा रही है। उधर, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह कहते हैं कि अभी इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed