{"_id":"5fbbe71e8ebc3e1a242d3728","slug":"awas-amethi-news-lko5514011192","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 ग्राम पंचायतों में नहीं आया एक भी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 ग्राम पंचायतों में नहीं आया एक भी आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। ग्राम पंचायतों के अंतिम वित्तीय वर्ष में पंचायतवार हुए आवास आवंटन ने प्रधानों की बेचैनी बढ़ा दी है। स्थानीय विकासखंड की 54 ग्राम पंचायतों में से आठ ग्राम पंचायतों में ही आवास दिए गए हैं। बाकी 46 ग्राम पंचायतों को आवास नहीं मिलने से प्रधानों ने अफसरों की ओर से किए गए आवंटन पर सवाल उठाया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक होने तथा अंतिम वित्तीय वर्ष होने के चलते ग्राम प्रधान ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ अपनी ग्राम पंचायत के लोगों को मुहैया कराने की जुगत में लगे हैं। सभी ग्राम प्रधान शासन से संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम वित्तीय वर्ष में अपने पात्र वोटरों को देना चाहते हैं।
इन दिनों पंचायतों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। बाजार शुकुल विकास खंड की 54 ग्राम पंचायतों में से माझगांव, शेखपुर भंडरा, दारानगर, फुंदनपुर, मखदूमपुर कला, हुसैनपुर, आशीषपुर व शिवली को छोड़ बाकी किसी भी ग्राम पंचायत को आवास आवंटन नहीं मिला। सिर्फ आठ ग्राम पंचायतों को आवास मिलने तथा 46 में एक भी आवास नहीं मिलने से प्रधानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विकास विभाग के अफसरों की ओर से किए गए आवंटन तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नजदीक होने से प्रधानों की बेचैनी बढ़ गई है। ग्राम प्रधानों ने डीएम अरुण कुमार से सभी ग्राम पंचायतों को आवास दिलाए जाने की मांग की है। बीडीओ राजीव गुप्त ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में आवास की वेबसाइट नहीं खुली है। वेबसाइट खोलने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है, जल्द सभी ग्राम पंचायतों को आवास की सुविधा मुहैया हो जाएगी।