फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Availability of straw and fodder checked at cow-shelter sites

Amethi News: गो-आश्रय स्थलों पर जांची भूसे व चारे की उपलब्धता

Sun, 30 Apr 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Availability of straw and fodder checked at cow-shelter sites
गोशाला का निरीक्ष्रण करते अ​धिकारी।
गौरीगंज (अमेठी)। गो आश्रय की देखरेख के लिए बनाए नोडल अफसरों ने शनिवार को आश्रय स्थलों पर पहुंचकर वहां पर चारे व भूसा की उपलब्धता परखी। डीएम ने सभी गो-आश्रय स्थलों पर कम से कम 300 क्विंटल भूसे का स्टॉक रखने को कहा है।
विज्ञापन

डीसी एनआरएलएम सुनील त्रिपाठी ने गोशाला टीकरमाफी में संरक्षित गोवंशों को गुड़ भी खिलाया। उधर, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने मुसाफिरखाना ब्लॉक के गुन्नौर, नारा अढनपुर तथा नेवादा गांव में संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने आश्रय स्थल पर मौजूद भूसा, हरा चारा, पशु आहार, जानवरों के लिए छांव, पीने का पानी आदि की हकीकत देखी।
विज्ञापन

टीकरमाफी में छोटे गोवंशों के खाने के लिए अलग से छोटी चरही बनवाने को कहा। जांच अफसरों के अनुसार सभी केंद्रों पर करीब 300 क्विंटल भूसे का स्टॉक मौजूद मिला। कहा कि पशु आहार भी पर्याप्त मात्रा में पाया गया। बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed