{"_id":"67180667280362d575071c85","slug":"attempt-to-rape-a-woman-who-had-gone-to-the-farm-case-registered-amethi-news-c-96-1-ame1002-128075-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खेत गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खेत गई महिला से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
Wed, 23 Oct 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज इलाके में खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गई विवाहिता से गांव के युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र की विवाहिता 10 अक्तूबर को मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। इसी दौरान वहां गांव निवासी धीरज पहुंच गया। आरोप है कि धीरज उसे खेत में गिराकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विवाहिता ने विरोध करते हुए चीख-पुकार की तो खेत के आसपास मौजूद लोग बचाने दौड़ पड़े। लोगों को आता देख धीरज उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
घर पहुंच कर विवाहिता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पहले तो परिजन लोकलाज के भय से मामला छिपाने में लग गए, लेकिन इससे धीरज का मनोबल और बढ़ गया। वह फिर से विवाहिता को परेशान करने लगा। इस पर विवाहिता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई गई है।