फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   attack on power corporation team, lineman injured

Amethi News: पावर कॉर्पोरेशन टीम पर हमला, लाइनमैन घायल

Fri, 09 Dec 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
attack on power corporation team, lineman injured
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलोखर मजरे नरैनी में मॉर्निंग रेड पर गई पावर कार्पोरेशन टीम पर लोगों ने लाठी-डंडों व पत्थर से हमला बोल दिया। अचानक हुई घटना में अफसरों ने भागकर अपनी जान बचाई वहीं लाइनमैन घायल हो गया। अफसरों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कार्पोरेशन चेकिंग अभियान चला रहा है। एक्सईएन रोहित सिंह के निर्देश पर विभिन्न विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में अफसर सुबह छापा मार कर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह विद्युत एसडीओ अमरजीत वर्मा, पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई पंकज सिंह, अमेठी उपकेंद्र के जेई कुलदीप कुमार ने संविदा कर्मी अमर बहादुर, लाइनमैन प्रेम कुमार, हरी लाल, पवन कुमार तिवारी व शिव सागर के साथ पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव सिलोखर मजरे नरैनी में छापा मारा। गांव की एक आटा चक्की परिसर में टीम ने चेकिंग शुरू की तो उपभोक्ता मेन सर्विस केबल के अलावा अलग से दूसरी चार कोर की केबल लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने उपभोक्ता को फोन कर बुलाया और दरवाजा खोलवाया। अफसरों ने लाइनमैन को जोड़ी गई दूसरी केबल काटने को कहा। आरोप है कि लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़ा तो उपभोक्ता के साथ आए लोगों ने पत्थर और लाठी लेकर हमला बोल दिया। घटना में लाइनमैन प्रेम कुमार को चोटें आईं। अफसरों व कार्पोरेशन कर्मियों ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।
आरोपियों ने लाइनमैन व पावर कार्पोरेशन कर्मियों को धमकी भी दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले की तहरीर अफसरों ने थाने में दी है। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी फोर्स व पावर कार्पोरेशन की टीम के साथ मौके पर गए लेकिन हमलावर नहीं मिले। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने चोरी से लगाया गया बिजली का केबल और कनेक्शन काट दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

दी गई तहरीर
एक्सईएन रोहित सिंह ने बताया कि मॉर्निंग रेड के दौरान सिलोखर नरैनी गांव में एक आटा चक्की कारखाने पर बाईपास कर विद्युत चोरी की जा रही थी। टीम पर हमला बोला गया है। एक लाइनमैन घायल हुआ है। हमलावरों के खिलाफ तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed