{"_id":"60fee5488ebc3e57f178a60e","slug":"attack-on-man-and-his-uncle-in-political-envy-amethi-news-lko5885527131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चाचा-भतीजे पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। क्षेत्र में चुनावी रंजिश में रविवार देर शाम चाचा-भतीजे को लोहे के रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के गोठवा मजरे संभावा निवासी शिवराम यादव व धुव्रराज यादव के बीच पंचायत चुनाव से विवाद चल रहा है। रविवार देर शाम शिवराम अपने भतीजे शेष नारायण यादव के साथ बाइक से शहर से लौट रहे थे। आरोप है कि असैदापुर के पास धुव्रराज, रामसरन, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार व शुभम ने बाइक रोक कर उन्हें बंधक बना लिया।
दबंगों ने दोनों को लोहे के रॉड से जमकर पीटा। हमलावरों पर दशहत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। सूचना पर परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल धुव्रराज व शेष नारायण को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शेषनारायण के भाई जगनारायण ने धुव्रराज, रामसरन, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार व शुभम के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना के चलते तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।