{"_id":"6772f185852780aca00479f5","slug":"asif-travels-team-champion-in-volleyball-amethi-news-c-96-1-ame1010-132232-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाॅलीबॉल में आसिफ ट्रेवेल्स की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाॅलीबॉल में आसिफ ट्रेवेल्स की टीम चैंपियन
Tue, 31 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। बाबा लालशाह की स्मृति में गठित क्लब की ओर से कमरौली के सिंदुरवा में रविवार को दिन-रात्रि जिला स्तरीय वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हाजी इलियास ठाकुर ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रानीगंज, सिंदुरवा, इन्हौंना, कमरौली सहित कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला आसिफ ट्रेवेल्स कमरौली व जौनपुर टीम के बीच हुआ। इसमें आसिफ ट्रेवेल्स की टीम 25-18 से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। दूसरा सेमीफाइनल चांद ट्रेवेल्स इन्हौंना व सुल्तानपुर के बीच हुआ। इसमें चांद ट्रेवेल्स की टीम ने जीत दर्ज की।
फाइनल मैच आसिफ ट्रेवेल्स कमरौली व चांद ट्रेवेल्स इन्हौंना के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में आसिफ ट्रेवेल्स इन्हौंना की टीम विजेता बनी। प्रधान आवेश ठाकुर ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर नेत्र चिकित्सक एसएन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद तस्लीम, हाफिज रिजवान, रईस, जैद, शब्बीर अहमद आदि मौजूद रहे।