फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ashok Mishra becomes District President of Primary Teachers Association for the fourth time

Amethi News: अशोक मिश्र चौथी बार बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष

Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Ashok Mishra becomes District President of Primary Teachers Association for the fourth time
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन जिला मुख्यालय के रणंजय इंटर कॉलेज के मनीषी सभागार में बुधवार को हुआ। अशोक कुमार मिश्र लगातार चौथी बार संघ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। जबकि अरुण कुमार सिंह जिला मंत्री, शशांक शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, विरेंद्र कुमार यादव संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ निर्वाचन प्रक्रिया की अध्यक्षता जगदंबिका प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने किया। निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रांतीय संयुक्त महामंत्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंडल संगठन मंत्री राजेश कुमार शुक्ल रहे। नामांकन के बाद पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सदन को निर्वाचित पदाधिकारियों के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि संगठन के लिए समय की आवश्यकता होती है। आने वाला समय शिक्षकों के बड़ा कठिन है। मंच का संचालन हरिशंकर शुक्ला ने किया। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के राजेश तिवारी, अखिलेश सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, अविनाश चंद्र शुक्ल, अशोक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ल, गंगाधर शुक्ल, कामता प्रसाद दीक्षित, कृष्ण कुमार पाठक, शिवकुश पांडेय, केके कनौजिया, अनिल चौधरी, सुभाष वर्मा, अनिल यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed