{"_id":"693c69dd66f69cf474054935","slug":"ashish-first-in-running-parvati-first-in-chess-amethi-news-c-96-1-ame1002-154307-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दौड़ में आशीष, शतरंज में पार्वती प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दौड़ में आशीष, शतरंज में पार्वती प्रथम
Sat, 13 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
मलिक मोहम्मद इंटर कॉलेज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरिया। मलिक मोहम्मद इंटर कॉलेज जायस में शुक्रवार को क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में आशीष कुमार ने प्रथम, गाेविंद ने द्वितीय व हमजा अली खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता बालिका वर्ग में पार्वती, बालक वर्ग में नैतिक मौर्य विजेता रहे। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति और तैयारी प्रभावशाली रही। खेल शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। इससे आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस मौके पर शिक्षक सुरेश चंद्र यादव, आलोक राय, मो. अनीश अंसारी, प्रदीप सिंह व करुणेश पांडेय आदि मौजूद रहे।