फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Artificial devices distributed to 55 disabled

55 दिव्यांग को बंटे कृत्रिम यंत्र

Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Artificial devices distributed to 55 disabled
भेटुआ (अमेठी)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को एल्मिको कानपुर के सहयोग से बेसिक शिक्षा विभाग ने बीआरसी पर कृत्रिम/सहायक यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर अलग-अलग परिषदीय स्कूल में अध्ययनत 55 दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम/ सहायक यंत्र वितरित किए गए। यंत्र मिलने के बाद नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल गए, उन्हें अब शिक्षण कार्य में भी सहूलियत मिलेगी
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र भेटुआ में लगे कैंप में समेकित शिक्षा के अंतर्गत अलग-अलग स्कूलों में पंजीकृत छह से 14 वर्ष तक आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए 55 बच्चों को कृत्रिम/ सहायक यंत्र के लिए चिन्ह्ति किया गया था। शनिवार को उन नौनिहालों को उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

तीन बच्चों को छोटी ट्राईसाइकिल, दो बच्चों को दो बड़ी व्हील चेयर, आठ बच्चों को छोटी व्हील चेयर, एक बच्चे को सीपी चेयर, दो बच्चों को एल्बो क्रच, तीन बच्चों को स्मार्ट केन, एक बच्चे को एमआर किट, तीन बच्चों को ब्रेल किट, 22 बच्चों को कान की मशीन श्रवण यंत्र, दस बच्चों को कैलीपर शूज वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक अरुण कुमार त्रिपाठी व बीईओ डॉ. संतोष कुमार यादव ने कहा कि समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग नौनिहालों को शिक्षण कार्य में सहूलियत के लिए कृत्रिम/ सहायक यंत्र वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सन्तोष सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट विक्रम सिंह, विपुल सिंह, शुचिता कुमारी, सत्य प्रकाश मिश्र व अभिमन्यु सिंह सहित बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed